देहरादून। कांग्रेस की स्टार प्रचारक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को रामनगर और रुड़की में अलग – अलग चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड के लोकसभा चुनावों में प्रियंका की पहली चुनावी सभा के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झौंक दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी शनिवार 13 अप्रैल को दिल्ली से विशेष विमान से चलकर सवा 11 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी, यहां से वो हेलीकॉप्टर के जरिए रामनगर सभा स्थल तक आएंगी। जहां 12 बजे से वो पीरूमदारा रामनगर में गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वो हेलीकॉप्टर से रुड़की पहुंच तीन बजे हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। दोनों रैलियों में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय के साथ ही संबंधित प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रैली की तैयारी के लिए शनिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा किया।
रामनगर और रुड़की में जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on