Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशप्रधानमंत्री मोदी सभी वर्गों को समान अधिकार दे रहे हैं : मनजिंदर...

प्रधानमंत्री मोदी सभी वर्गों को समान अधिकार दे रहे हैं : मनजिंदर सिंह 

ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करने में विश्वास रखती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों को समान अधिकार दे रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। जौलीग्रांट से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकिशन, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल, डोईवाला मंडल के मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, माजरी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिंदर सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह बाऊ, जसविंदर सिंह लाडी, अजय सक्सेना, ईश्वर रौथाण, पंकज शर्मा, मनोज कांबोज, ओंकार सिंह सैनी, परमजीत सिंह काकू, निशांत चौधरी, लखबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments