Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरप्राशिसं ने किया बाल आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

प्राशिसं ने किया बाल आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विकासनगर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने बाल आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ सोमवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आयेाग अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिक्षक तीन दिन तक विरोध करेंगे। पहले दिन शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, मंत्री कमल सुयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने सार्वजनिक मंच से शिक्षकों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे प्राथमिक शिक्षकों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। कहा कि प्राथमिक शिक्षक विषम परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश भर में दुर्गम श्रेणी के सबसे अधिक प्राथमिक विद्यालय हैं, इनमें हजारों शिक्षक दशकों से नौनिहालों को शिक्षा दे रहे हैं। शिक्षकों के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अर्मयादित टिप्पणी करना सही नहीं है। कहा कि अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय अधिकारी से लेकर सरकार तक कार्रवाई करती है, लेकिन जब शिक्षकों के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग किया जाता है, तो सभी मौन साध लेते हैं। कहा कि इस तरह के बयान शिक्षक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध करने वालों में सुशीला बिंजोला, अतुल चौहान, गंभीर कश्यप, सरस्वती उनियाल, अमित महेंद्रू, विकास रोहिला, मौ. इरशाद आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments