Sunday, September 14, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा और उद्योगों में दूरी खत्म करने के लिए व्यवहारिकता जरुरी:प्रो.सुरेखा

शिक्षा और उद्योगों में दूरी खत्म करने के लिए व्यवहारिकता जरुरी:प्रो.सुरेखा

देहरादून। शिक्षा के उद्देश्यों और उद्योगों की आवश्यकता के बीच अंतर समाप्त करने और छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से दून विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने शनिवार को एक दिनी लिनक्स कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लिनक्स के व्यावहारिक उपयोग और आईटी क्षेत्र में उपलब्ध कॅरियर के अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया। उन्होंने शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ओरेकल अकादमी और इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड जैसे प्रमुख संगठनों के साथ विवि की साझेदारी पर प्रकाश डाला। साझेदारियों के माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप, नौकरियों और वैश्विक प्रमाणन कार्यक्रमों तक पहुंचने के फायदे बताए। कुलपति ने कहा कि कंप्यूटर विज्ञान संकायों ने हाल ही में इंफोसिस चंडीगढ़ में तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम में भाग लिया। यह पहल विवि द्वारा शिक्षकों और छात्रों को उद्योग की नवीनतम प्रवृत्तियों से जोड़ने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। कार्यशाला का नेतृत्व रेडहैट के विशेषज्ञ अभिषेक गुप्ता ने किया। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डीन डॉ. नरेंद्र रावल ने आधुनिक तकनीकी परिदृश्य में तेजी से बढ़ते उद्योग के साथ तालमेल बनाने के लिए तकनीकी कौशल विकास पर जोर दिया। मौके पर कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. कामिनी, डॉ. रूपा, डॉ. अनुज आदि अन्य फैकल्टी उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments