देहरादून। आज उप डाकघर प्रेम नगर के अधीनस्थ शाखा डाकघर वनवासी आश्रम में कार्यरत शाखा डाकपाल श्रीमती सोनाली जी का स्थानांतरण उनके मूल निवास प्रदेश बिहार में हो गया इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून वह ग्रामीण डाक सेवक कल्याण समिति प्रेम नगर द्वारा श्रीमती सोनाली जी का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा सोनाली जी को अपनी शुभकामनाएं अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार मधवाल जी ने सोनाली जी को अपनी शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ वह ईमानदार कर्मचारी बताया। शुभकामनाएं अर्पित करने वालों में वंदना गुरुंग, टीकाराम नौटियाल, नवीन शर्मा, प्रतिभा पंत, हेमलता रावत आदि थे।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमान तरुण विजय जी द्वारा भी साल भेंट कर श्रीमती सोनाली जी का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं अर्पित की तथा उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जनता को दी जाने वाली डाक सेवाओं की भी सराहना की।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार मधवाल द्वारा पुष्प भेंट कर पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय तरुण विजय जी का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार, शैली धीमान, अर्चना थापा, ललित कुमार, राजेंद्र डबराल, राजेंद्र नेगी, हरि सिंह, विष्णु नैनवाल, नैन सिंह, आनंद सिंह आदि उपस्थित थे।

