हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्वालापुर और शहर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। उन्हें हिदायत दी गई कि किसी भी तरह का विवाद सामने आने पर कड़ी कार्रवाई होना तय है। हिस्ट्रीशीटरों को नशे के धंधे से दूर रहने की हिदायत दी गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस महकमा जुट गया है। गुंडा एक्ट और गैगस्टर एक्ट के आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। रविवार को ज्वालापुर और शहर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हरकत होने पर कार्रवाई की जाएगी। गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाबदर किया जाएगा। सीएम के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का हवाला देते हुए नशे की तस्करी से दूर रहने को लेकर चेताया। इधर, कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर रमेश तनवार ने भी हिस्ट्रीशीटरों को चेताते हुए किसी भी तरह के विवाद में नाम सामने आने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिया कि लगातार हिस्ट्रीशीटरों पर निगाह रखी जाए।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

