Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारहरिद्वार घूमने आए परिवार को जहरखुरान ने बनाया शिकार

हरिद्वार घूमने आए परिवार को जहरखुरान ने बनाया शिकार

हरिद्वार। घनसाली से हरिद्वार घूमने पहुंचे नेपाली मूल के एक परिवार को जहरखुरान गैंग ने अपना शिकार बना लिया। कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में बेसुध होने पर परिवार को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। कनखल पुलिस ने पूरे परिवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी को सही ढंग से होश नहीं आ सका है। कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला और तीन पुरुष बेसुध हालत में मिले। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। थोड़ा होश में आने पर एक व्यक्ति ने बताया कि वे सब घनसाली टिहरी में रहते है और यहां घूमने के मकसद से आए थे। रोडवेज बस स्टैंड के पास उन्हें नेपाली मूल का एक व्यक्ति मिला था। उसने नजदीकी बढ़ाकर उन्हें चाय पिला दी, जिसके बाद वह उन्हें ऑटो रिक्शा में बैठाकर ले गया। बेसुध होने पर उन्हें छोड़कर चला गया। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि सभी को अभी होश नहीं आ सका है। परिवार के मोबाइल फोन और नगदी भी गायब है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शहर कोतवाली पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments