Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकैंप में खिलाड़ियों ने सीखी पिट्ठू की बारीकियां

कैंप में खिलाड़ियों ने सीखी पिट्ठू की बारीकियां

देहरादून। उत्तराखंड पिट्ठू एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में खिलाड़ियों ने पिट्ठू की बारीकियां सीखी। नवोदय विद्यालय तपोवन में बुधवार को प्रशिक्षण कैंप समाप्त हुआ। उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासित होकर खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या डा. सुनीता भट्ट ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। जीआरडी महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डा. प्रियंका ने कहा कि पिट्ठू हमारा पारंपरिक खेल है, इसका संरक्षण जरूरी है। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पांडे, सचिव अश्वनी भट्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कापड़ी, उपाध्यक्ष मनिंदर लड़ोला, सह सचिव सतीश कंडारी, विवेक नौड़ियाल आदि मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments