Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकुत्ते-बिल्लियों पर क्रूरता के आरोप में पैट हॉस्टल संचालक पर केस

कुत्ते-बिल्लियों पर क्रूरता के आरोप में पैट हॉस्टल संचालक पर केस

देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित बदमाश बोर्डिंग फैसिलिटी नाम से पेट हॉस्टल संचालक पर पशुओं के साथ क्रूरता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पटेलनगर पुलिस ने इस संस्था के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। मामला बीते 27 अक्तूबर को सामने आया। गैर सरकारी पशुकुरता निवारण समिति ने इस हॉस्टल की जांच की। जांच में वहां रखे कुत्तों और बिल्लियों के साथ दुर्व्यवहार के साक्ष्य मिले। गैर-सरकारी पशु क्रूरता निवारण समिति की उपाध्यक्ष पूजा बहुखंडी ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी जोशी ने एक जांच समिति गठित की। समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि बोर्डिंग में पशुओं के साथ क्रूरता हो रही है। साथ ही पता लगा कि संस्था उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड ही नहीं है। जबकि डॉग ब्रीडिंग और बोर्डिंग के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मामले में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. एससी जोशी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments