Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकेदारनाथ में जनता देगी विकास को वोट: सौरभ बहुगुणा

केदारनाथ में जनता देगी विकास को वोट: सौरभ बहुगुणा

देहरादून। श्रम एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। स्थानीय जनता विकास और पारदर्शिता के लिए वोट डालेगी। बहुगुणा 26 अक्टूबर को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। सोमवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बहुगुणा ने विपक्षी दलों पर भी तीखे प्रहार किए। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष दलों की हकीकत जान चुकी है। जनता विकास और सुशासन चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदारनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा है। वो यहां के विकास कार्यों पर सतत रूप से अनुश्रवण करते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी विशेष फोकस केदारनाथ के प्रति है। पूर्व विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री उनके प्रतिनिधि के रूप में ही क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। बहुगुणा ने कहा कि 31 जुलाई की अतिवृष्टि के बाद केदारघाटी में उपजे आपदा के हालात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं कमान संभालते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। इस अभियान के तहत 15 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिस वक्त सरकार आपदा प्रभावितों की सहायता में तत्पर थी, विपक्षी दल उस वक्त भी केवल विरोध की राजनीति में लिप्त थे।  बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ की पूर्व विधायक शैला रानी रावत का ख्वाब था कि क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। उनका सशक्तिकरण हो। उनके ख्वाब को मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बाखूबी साकार किया जा रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments