देहरादून। चंद्रबनी वार्ड के लोगों ने खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने अपर नगर आयुक्त से मिलकर कार्यवाही की मांग की है। अपर नगर आयुक्त को बताया कि चंद्रबनी वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। नालियां चोक हैं और सड़कों पर कूड़ा पड़ा हुआ है। कई बार नगर निगम से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। क्षेत्र में फॉगिंग भी नहीं हो रही है, जिससे डेंगू का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला, मंडल महामंत्री मदन सिंह, आशीष तोमर, अनिल ढकाल, अनीश भटनागर, महेश घोष, अजय गोयल, विलोचन प्रसाद शर्मा, राधेश्याम कश्यप, विकास कश्यप, विजय यादव, जगदीश रतूड़ी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on