देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नगर निगम के तीन वार्डों में भाजपा पार्षदों के निर्वाचित होने पर सोमवार को विजयी जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। आरकेडिया में निकाले गए विजय जुलूस में शामिल होते हुए विधायक पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तीनों वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही सेलाकुई नगर पंचायत के तीन वार्ड में भाजपा के सभासद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत में कांग्रेस चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ चुकी थी। पूरे प्रदेश में भाजपा ने निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। विधायक ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने बता दिया है कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ता पंचायत और सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इन दोनों चुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि सेलाकुई की जनता ने भी प्रदेश सरकार की नीतियों पर अपना विश्वास जताया है। इस दौरान नव निर्वाचित पार्षद अनिल नौटियाल, सुमन बुटोला, किरन देवी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on