विकासनगर। हरबर्टपुर में पीबीओआर (पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन) ने रविवार को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान किया। वहीं कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाउंनी, गोरखाली संस्कृति पर आधारित गीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नवप्रभात समेत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने सैनिकों और पूर्व सैनिकों पर गर्व है। सेना हमें भी अनुशासन में रहना सिखाती है। विशिष्ट अतिथि नवप्रभात ने कहा, पीबीओआर संगठन एक ऐसा संगठन है जो धरातल पर कार्य करता है। संगठन के कार्यों से प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रभावित हैं और संगठन ने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है, यही कारण है पूर्व सैनिकों को लगातार इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह संगठन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूर्व सैनिकों को दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि पीबीओर ने विषम परिस्थितियों में अपर्याप्त संसाधनों के बावजूद बहुत सराहनीय कार्य किए हैं संगठन अपने कार्य के बलबूते एक बहुत बड़ा संगठन बन गया है। पदाधिकारी एवं सदस्यों की एकजुटता से संगठन आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है। संगठन सदैव पूर्व सैनिकों के हितों के कार्यों के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों के बच्चों और अन्य परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नीरू देवी, बॉबी नौटियाल, पूर्व विधायक एवं दायित्वधारी कुलदीप कुमार, सूरत सिंह चौहान, संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, सुरेश नौटियाल, जोगिंदर सिंह, कै. चंदन सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, सुरेश चंदेल, जनेश्वर प्रसाद, वी सुरेश कुमार, अमर सिंह राणा, देवेंद्र रावत, राजेश सकलानी, भूपेंद्र थापा, चरण सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

