Monday, June 9, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारपतंजलि अनुसंधान ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

पतंजलि अनुसंधान ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

हरिद्वार। पतंजलि की रिसर्च टीम ने उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक नया पौधा खोजने का दावा किया है जो आज तक अज्ञात था। इसे कैम्पेन्यूला डेन्सीसिलिएटा के नाम से पहचाना गया। इसका फूल बैंगनी रंग और आकृति घंटाकार थी। पतंजलि की रिसर्च टीम ने जब गहन अनुसंधान किया तो यह पाया कि यह पौधा अभी कहीं भी नहीं मिलता है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के इस अनुसंधान को न्यूजीलैंड के विश्व प्रसिद्ध जर्नल फाइटोटेक्सा ने प्रकाशित किया है। इसे क्यू बॉटनिकल गार्डन, यूके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पादप नाम की सूची में सम्मिलित किया है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के अनुसंधानों ने देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments