देहरादून। गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा हुई।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और भाजपा सरकार उन्हीं के विचारों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए समर्पित है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, जिला महामंत्री नरेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रमेश सैनी और आदि लोग उपस्थित रहे।

