Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरराष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विकासनगर। आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ग्राम झाझरा पंचायत भवन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व सभी महिला मोर्चा सदस्यों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूद सभी महिला सदस्यो के साथ विधायक सहदेव पुंडीर व महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने वृक्षारोपण किया और सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कॉविड महामारी के दौरान पूर्णतः समर्पित रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने संबोधन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा भारतीयों को सिखाए गए मौलिक आदर्शो व सिद्धांतो से सभी को अवगत कराया, साथ ही जय जवान जय किसान का नारे से देश ने एक नई क्रांति उन्नत करने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला मोर्चा देहरादून की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर, सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष कविता क्षेत्री, रीता केसी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी, जिला मंत्री मीता सिंह, आशा चौहान, ग्राम प्रधान पिंकी देवी आदि एवं महिला मोर्चा की पूरी टीम संग झाझरा आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रहीं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments