Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपदमश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने की राज्यपाल को स्वलिखित  'मांगल' पुस्तक भेंट 

पदमश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने की राज्यपाल को स्वलिखित  ‘मांगल’ पुस्तक भेंट 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। डॉ. बड़थ्वाल ने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक गढ़वाल के संस्कार लोकगीत ‘‘मांगल भेंट की। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. बड़थ्वाल महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्त्रोत हैं। मांगल पुस्तक के लिए सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक संगीत के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी रहेगी। उत्तराखंड का लोक संगीत और संस्कृति राज्य की पहचान है। इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास होने चाहिएं। डॉ. बड़थ्वाल की पुस्तक से निसंदेह स्थानीय लोकगीत की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments