Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनशिव भक्त कांवड़ियों हेतु किया जलपान का भव्य आयोजन

शिव भक्त कांवड़ियों हेतु किया जलपान का भव्य आयोजन

देहरादून। आज 16जुलाई दिन रविवार प्रातः काल में सेवा और संस्कार के उद्देश्य को लेकर भारत विकास परिषद की शाखा रानी लक्ष्मीबाई के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने क्षेत्रीय व्यवसायी श्री कैलाश अग्रवाल जी के अत्यधिक सहयोग से स्वर्गीय खेमचंद गुप्ता जी के पुराने आवास पर शिवभक्त कांवड़ियों हेतु जलपान का भव्य आयोजन किया। सुबह से ही व्यवस्था की देखरेख श्री कैलाश अग्रवाल जी कर रहे थे, साथ में भारत विकास परिषद के पदाधिकारि भी सहयोग कर रहे थे। सुबह 10 बजे  स्वर्गीय श्री खेमचंद गुप्ता जी के सुपुत्र ने निकट के मंदिरों में खीर एवं केले का भोग लगाया तत्पश्चात् भंडारा प्रारंभ किया गया। भंडारा प्रारंभ होते ही शिवभक्तों का बड़ा समूह उचित निर्धारित स्थान पर बैठ गया जलपान वितरण तुरंत किया गया, शिवभक्तों को सबसे पहले जल दिया गया जलपान वितरण  में दानवीर श्री कैलाश अग्रवाल जी के घर के सदस्य भी पूरे मनोवेग से जलपान वितरण कर रहे थे। अपने-अपने साधन वाले तथा पैदल चलने वाले शिवभक्तों का तांता लगा हुआ था, आने जाने वाले राहगीरों से भी जलपान करने का आग्रह किया जा रहा था। कभी कभी तो सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती थी लेकिन शिवभक्तों तथा भंडारा संचालन में कोई बाधा नहीं पडी। इस भव्य आयोजन को संबोधित करते हुए शाखा सचिव श्री मति डाक्टर कृष्णा उपाध्याय जी ने कहा कि श्रावण मास में शिव जी का जलाभिषेक गंगाजल से किया जाता है और यह सदियों पुरानी सनातनी परंपरा रही है और आज तक ये परंपरा आप शिवभक्तों के द्वारा निभाने का भागिरथ प्रयत्न किया जा रहा है। तत्पश्चात् दानवीर श्री कैलाश अग्रवाल जी ने कहा कि शिव प्रेरणा से मेरे मन में विचार आया कि शिवभक्तों की यथासंभव सेवा की जाय इस आयोजन में मुझे रानी लक्ष्मीबाई शाखा का बहुत बड़ा सहयोग मिला, भारत विकास परिषद के एक एक सदस्य का मैं बहुत आभारी हूँ। आयोजन के अंत में शाखा अध्यक्ष श्री मति शोभा सिंह जी ने कहा कि समाज सेवा मानव धर्म है, भारत विकास परिषद इसी उद्देश्य को मूलमंत्र मानकर समाजसेवा में कार्य कर रहा है हमारी शाखा का प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा समर्पण इनही पांच शूत्रों को आधार मानकर समाजसेवा करता है। इस प्रकार के विचारों को सुनकर उपस्थित जनसमूह ने ताली बजाकर जनसमर्थन  दिया। अंत में जनसमूह में से उठकर एक अति सम्मानित वयोवृद्ध ने भारत विकास परिषद के सदस्यों तथा दानवीर श्री कैलाश अग्रवाल जी को बहुत बहुत आशिर्वचन कहे तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रकार आयोजन की समाप्ति की घोषणा की गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments