देहरादून। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” बना रही है। कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा सहसपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन करके सेवा पखवाड़ा की शुरूआत की गई। ग्राम पंचायत झाझरा स्थित एलेगंजा होटल में भाजपा सुद्धोवाला मंडल युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर द्वारा किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा राष्ट्रसेवा को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सभी को जनसेवा हेतु प्रेरित करता है। इसी क्रम में आज उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान विधानसभा सहसपुर के चारों भाजपा मंडलों – शिवालिक ग्रामीण मंडल, सुद्धोवाला मंडल, सहसपुर मंडल, शिवालिक नगर मंडल के पदाधिकारीगण, और युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की सदस्य भी मौजूद रहें।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

