Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा की प्रांतीय सेवा प्रमुख शोभा सिंह...

भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा की प्रांतीय सेवा प्रमुख शोभा सिंह जी के आवास पर चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन का आयोजन

देहरादून। दिनांक 6 / 4 / 2025 दिन रविवार को भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा की पूर्व शाखा अध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रांतीय सेवा प्रमुख श्रीमति शोभा सिंह जी के आवास पर चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 35 कन्या उपस्थित थी । सभी कन्या मां शक्ति के रूप में दिख रही थी , साथ मे भैरव के प्रतीक दो बालक भी उपस्थित थे । सर्वप्रथम शोभा सिंह ने आमंत्रित कन्या ओं का स्वागत किया तथा बैठने को आसन दिया । उसके बाद सभी कन्या तथा भैरव के चरण धोये गये , तथा उस जल का आचमन किया गया । इसी क्रम में र्निवितमान अध्यक्ष श्रीमति बीना रतूडी जी ने कन्या व भैरव जी को दक्षिणा दिया , सेवा प्रमुख श्रीमति अनीता थापा जी ने कन्या को चुनरी ओढा कर माला पहनाकर , रोली का टीका लगाकर सामूहिक आरती उतारी गई फिर सम्मान के साथ भोजन कराया । संस्कार प्रमुख श्रीमति दीपा बिष्ट जी , संगठन सचिव श्रीमति आशा गुरुंग , संर्पक प्रमुख श्रीमति बबीता मधवाल , सीता जुयाल, ममता झा , अनुपमा पाल , सबने भोजन कराने मे सहयोग किया ।
कन्याओं के भोजन के पश्चात सभी को दक्षिणा , फल , फ्रूटी , तथा श्रंगार का सामान सभी शाखा पदाधिकारियों तथा सदस्यो ने सामूहिक रूप से कन्या और भैरव जी कौन भेंट स्वरूप दिया गया । इस अवसर पर शाखा संरक्षक श्रीमान डी.पी.एस.ठाकुर ने नवरात्र में कन्या पूजन का महत्व बताया ।
शाखा अध्यक्ष श्रीमति बीना रतूडी ( पूर्व पार्षद ) जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमे बेटी बचाओ , बेटी पढा -ओ , बेटी बसा – ओ के सिद्धांत पर ध्यान केन्द्रित करके ही वास्तविक महिला शक्ति को सम्मान है ।
श्रीमति शोभा सिंह जी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि हमारे देश में लिंगानुपात बहुत कम हो गया है लोग भ्रूण हत्या पर उतारू हो गए है जो कि देश के लिए हानिकारक है । हमे बालक – बालिका में अंतर नही करना चाहिए ।
प्रांतीय समूह गान उप सचिव श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी ने अपने विचारो मे कहा कि आज के समय में लडकियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है । कार्यक्रम के अंत मे कन्या – ओ की विदाई की गई तथा सभी आमंत्रित सदस्यो ने जलपान किया तथा कार्यक्रम की समाप्ति की गई

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments