देहरादून। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने वाहनों की ऑटोमेटिक फिटनेस का विरोध किया। उन्होंने अपर परिवहन आयुक्त की ओर से मंगलवार को बुलाई गई बैठक का बहिष्कार किया। महासंघ अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि ऑटोमेटिक फिटनेस की बाध्यता खत्म करने के लिए परिवहन कारोबारियों ने 29 नवंबर को चक्काजाम कर विधानसभा का घेराव किया था, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। अब अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने एक बैठक बुलाई थी, लेकिन अब बैठक का औचित्य नहीं है, क्योंकि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, निश्चित ही इसमें परिवहन कारोबारियों की जीत होगी।

