देहरादून। बस्ती बचाओ आंदोलन के पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार को मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया। संयोजक अनंत आकाश ने इसके माध्यम से देहरादून में प्रस्तावित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 372 रजिस्ट्रीधारियों को भूमि आधिपत्य अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाने की बात है, जबकि करीब ढाई हजार से अधिक प्रभावित परिवार, जो दशकों से इन्हीं नदियों के किनारे ग्राम समाज, नगर निगम या सरकारी भूमि पर बसे हैं, अब तक अधिसूचना के दायरे में भी नहीं हैं। उन्होंने परियोजना को रद्द करने, सभी प्रभावित परिवारों की व्यापक सूची तैयार करने की मांग की है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

