Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविश्व कैंसर दिवस पर सैनिकों और आमजन ने दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ...

विश्व कैंसर दिवस पर सैनिकों और आमजन ने दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

देहरादून। विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता के लिए हुई रन फॉर लाइफ में सैनिक और आमलोग दौड़े। दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ी में रविवार सुबह रन फॉर लाइफ, वॉक फॉर होप थीम पर छह किलोमीटर की दौड़ और वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर समाज को कैंसर के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उत्तराखंड सब एरिया की ओर से में सैन्य अस्पताल देहरादून और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैन्य अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन और इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज ने किया। समापन पर पुरुष व महिला वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेडिकल छात्रों में से सर्वश्रेष्ठ छात्र धावक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें भारतीय सेना के जवान, उनके परिवारजन और अस्पताल के मेडिकल छात्र शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments