Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने दी रेडक्रॉस से जुड़े...

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने दी रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि “मानव सेवा परमो धर्मः” के मंत्र को आत्मसात कर रेडक्रॉस, निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा का निर्वहन कर रहे है। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से जो कार्य किया जाता है, वह अत्यंत सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम Keeping Humanity Alive अर्थात “मानवता को जीवित रखना” का उद्देश्य मानवीय गरिमा को बनाए रखते हुए, सभी को मिलकर पूर्ण मनोयोग से मानवीय सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भूकम्प एवं प्राकृतिक आपदाओं के लिये संवेदनशील है तथा इसकी विषम भौगोलिक परिस्थितियां है। आपदाओं एवं विभिन्न घटनाओं में पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों के लिये रेडक्रॉस आशा, करुणा और दया भावना रखने वाली संस्था का प्रतीक है, जो लोगों की पीड़ा को कम करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिये हमेशा प्रयासरत रहा है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments