देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर निकित फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूज्य राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी जी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अनेक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ उत्तराखंडवासी और क्षेत्र के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का सम्मान करते हुए राज्य की परंपराओं और गौरवपूर्ण इतिहास को नमन किया।

इस अवसर पर सौरभ मैठाणी जी ने कहा कि “कार्यक्रम में उपस्थित होकर जो प्यार और आशीर्वाद मुझे सभी उत्तराखंडवासियों और क्षेत्रवासियों से मिला, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा।” इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेसी नेता आर्येंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमवीर सिंह राघव इत्यादि क्षेत्र वासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले वीरों को सम्मानित करना और आने वाली पीढ़ी को उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना था।

