Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकेंद्र सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शिवालिक नगर मंडल...

केंद्र सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शिवालिक नगर मंडल के वार्ड नंबर 92 के बूथ संख्या 175 पर किया गया घर-घर जाकर लोगों से संपर्क

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत शिवालिक नगर मंडल के अंतर्गत वार्ड नंबर 92 में बूथ संख्या 175 पर बूथ समिति के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया। प्रत्येक घर में जाकर भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी । साथ ही अभियान के तहत  इस शुभ अवसर पर 175. बूथ अध्यक्ष एस डी ढोंडियाल जी , सम्मानित मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत जी , शक्ति केंद्र संयोजक आदरणीय श्रीमान दिनेश ध्यानी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की संयोजिका  तारेश्वरी भंडारी जी, कोषाध्यक्ष राखी रावत जी , ने जन संपर्क अभियान के अन्तर्गत घर घर जा कर लोगों से संपर्क किया। उन्हे मोदी सरकार के 9साल की उपलब्धियो से अवगत कराया। पटका एवं टोपी पहना कर उनका स्वागत किया तथा उनके मोबाइल से नमो एप डाउन लोड कराया तथा घरों की दीवारों पर स्टिकर लगाया। आज 30 परिवारों से संपर्क करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments