Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडराष्ट्रीय जन संपर्क दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क से...

राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क से जुड़े प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। 21 अप्रैल को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ’भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में आज जनसंपर्क एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि जनसंपर्क एक बहुत ही रचनात्मक विधा भी है जिसके जरिये किसी भी सरकारी-गैर सरकारी संस्थान, संगठन के कार्यों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।’

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में जनसंपर्क हर क्षेत्र से जुड़े संस्थान के लिए बेहद जरूरी है, उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के जरिए जहां एक ओर जन जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। वहीं दूसरी ओर जनहित में किए जा रहे कार्यों को भी जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच रखा जा सकता है। सोशल मीडिया के दौर में जनसंपर्क सही सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु और अधिक आवश्यक हो गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments