देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 3 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on