Sunday, June 29, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादून26/11 मुम्बई हमले के शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि...

26/11 मुम्बई हमले के शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून एवं क्षेत्रवासियों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून।  26/11 के मुम्बई हमले में वीर अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट, अशोक चक्र की पुण्यतिथि पर पर आज 28 नवंमबर 2022 को शिमला बाई पास रोड गणेशपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 26/11 के मुम्बई हमले में वीर अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट, अशोक चक्र की पुण्यतिथि पर पर आज 28 नवंमबर को शिमला बाई पास रोड गणेशपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।26/11मुंबई हमले में नरीमन हाउस आपरेशन में वीर अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपनी जान पर खेलकर दो आतंकवादियों को मार गिराया इसी दौरान वह वीर गति को प्राप्त हो गये अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट,अशोक चक्र का यह बलिदान सदैव युगों युगों तक याद किया जाएगा।इस अवसर पर गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष महावीर राणा, उपाध्यक्ष मनवर रौथाण, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, महासचिव राजेंद्र कंडारी, मीडिया प्रभारी शयन सिंह,सुरेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह,गोपाल सिंह, राजेन्द्र खनसली, हर्षवर्धन नेगी इत्यादि पूर्व सैनिक एवं शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती विनीता बिष्ट एवं पुत्र गौरव विष्ट उपस्थित थे।अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट,अशोक चक्र का यह बलिदान सदैव युगों युगों तक याद किया जाएगा।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

भारत माता की जय 🇮🇳

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments