Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून19 अप्रैल को पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारका आयोजन

19 अप्रैल को पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारका आयोजन

देहरादून। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा 19 अप्रैल को पॉलीटेक्निक के छात्र छात्राओं के लिए रोजगार मेले(गढ़वाल मंडल) का आयोजन राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सुद्धोवाला में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित 77 कंपनियों द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा विभाग की रोजगार मेला मीडिया सेल द्वारा बताया गया है कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों को उद्योग जगत में उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान करना है। इस आयोजन में गढ़वाल क्षेत्र की 39 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित सभी शाखाओं के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments