Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनअलकापुरी आंगनवाड़ी केंद्र में दी गई पोषण की जानकारी

अलकापुरी आंगनवाड़ी केंद्र में दी गई पोषण की जानकारी

देहरादून (अलकापुरी संवाददाता) शिमला रोड स्थित अलकापुरी आंगनवाड़ी केंद्र पेलिओ क्षेत्र में जो की सहसपुर परियोजना के अंतर्गत आता है पोषण माह की थीम के अंतर्गत स्वस्थ बालक स्पर्धा में बच्चों को वजन लिया गया तथा संतुलित आहार एवं सही पोषण के बारे में सभी जानकारियां दी गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व पौष्टिक आहार के बारे में जानकारियां दी गई जिसमे गर्भवती धात्री महिलाएं किशोरी बालिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे। माह की थीम के अंतर्गत पोषण पर रैली निकाली गई । गर्भवती महिलाओं को 0 से 9 वर्ष तक के बच्चों के वजन व लंबाई के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें हरे पत्तेदार सब्जी व मोटे अनाज के सेवन के बारे में जानकारियां दी गई और इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गर्भवती महिलाओ को टीका कारण व पहले बच्चे के विषय जानकारी दी गई धात्री महिलाओं को अपना दूध पिलाने के बारे में जानकारी दी गई नंदा गौरा प्रथम व द्वितीय बालिका के फार्म भरे जाने के बारे में जानकारी दी गई क्षेत्रीय सुपरवाइजर राजवती ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को व गर्भवती महिलाओं को बहुत सी जानकारियां दी, जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सुपरवाइजर रामवती ने हरी पत्तेदार सब्जियों फलों व मोटे अनाजों के बारे में जानकारी प्रदान की इनको ना खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में भी जानकारियां प्रदान की इस स्वस्थ बालक स्पर्धा कार्यक्रम में सुपरवाइजर रामवती के साथ आंगनवाड़ी वर्कर मीना चौधरी, पिंकी रावत, सपना, नीतू राठौर ,मनीषा राणा, रीना, रजनी एवं सहायिका नीलम राजबाला, गीता नेगी, उर्मिला, पिंकी, पूनम ने भाग लिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments