Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननर्सिंग बेरोजगारों बोले मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया...

नर्सिंग बेरोजगारों बोले मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक व तेज किया जाएगा

देहरादून। एकता विहार में अपनी वर्षवार भर्ती की मांग पर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना गुरुवार को भी 35वें दिन जारी रहा। शासन-प्रशासन की ओर से किसी भी प्रतिनिधि के सुध न लेने पर प्रदर्शनकारियों ने तीखी नाराजगी जताई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे पिछले एक महीने से अधिक समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगें उठा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक सरकार की ओर से बातचीत की कोई पहल नहीं की गई है। संवादहीनता की स्थिति के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक व तेज किया जाएगा। नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, नीमा, प्रीति सिंह, पूजा, हंसी मेहरा और सोनिया आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments