Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून38वें दिन धरने पर डटे रहे नर्सिंग बेरोजगार

38वें दिन धरने पर डटे रहे नर्सिंग बेरोजगार

देहरादून। एकता विहार में वर्षवार भर्ती की मांग पर आंदोलन कर रहे नर्सिंग बेरोजगारों का धरना रविवार को भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से वार्ता नहीं किए जाने पर नर्सिंग बेरोजगारों में नाराजगी है। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लगातार अनुशासित तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की बेरुखी अब उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर बातचीत शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और व्यापक और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन की भावी दिशा और रणनीति तय करने के लिए रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। इस दौरान नवल पुंडीर, सरिता जोशी, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, पपेंद्र, मनीषा, बिमला, सुषमा, सपना, विवेकानंद, भूपेंद्र मेहरा, श्वेता, दिव्या और काजल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments