Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननर्सिंग बेरोजगारों का 44वें दिन धरना, विधायकों से मिले

नर्सिंग बेरोजगारों का 44वें दिन धरना, विधायकों से मिले

देहरादून। वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का शनिवार को 44वें दिन भी एकता विहार में धरना जारी रहा। सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नर्सिंग एकता मंच ने ऐलान किया है कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो 19 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी और प्रीतम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों को भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं और सरकार की ढिलाई से अवगत कराया। दोनों विधायकों ने अभ्यर्थियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। इस दौरान नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, पपेंद्र, उपेंद्र, मुकेश रमोला, कुलदीप, पवन, प्रेरणा, सोनिया, नीमा, प्रीति, श्वेता, सीरा बांधनी सहित अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments