देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले चल रहा धरना गुरुवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड बढ़ने के कारण धरना स्थल पर रात्रि में ठहरने वाले कई नर्सिंग बेरोजगार बीमार हो रहे हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि लगातार सर्दी बढ़ने के बावजूद वे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनका आरोप है कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगार लंबे समय से वर्षवार भर्ती की मांग कर रहे हैं और अब जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। ठंड और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बावजूद धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। धरना स्थल पर नवल पुंडीर, विकाश पुंडीर, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, स्तुति सती, मधु उनियाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

