देहरादून। विश्व क्षय रोग दिवस पर स्टेट नर्सिंग कॉलेज, चंदर नगर के छात्रों ने टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 3453 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1597 को ‘निक्षय मित्रों’ द्वारा पोषण आहार दिया जा रहा है। जिले में 8 ट्रीटमेंट यूनिट और 23 लैब के जरिए मुफ्त जांच व इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि आज से जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत उच्च जोखिम वाले शहरी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर पोर्टेबल एक्स-रे और बलगम की मुफ्त जांच की जाएगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

