Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरएनएसएस संस्कार सिखाता है : सोनियाल

एनएसएस संस्कार सिखाता है : सोनियाल

विकासनगर। सहसपुर विकासखंड के अंतर्गत जनता इंटर कालेज नया गांव मल्हान में  एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता भरत कुमार सोनियाल  की अगुवाई में सात दिवसीय  राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम किया गया, जिसमें छात्र/ छात्राओं  को नैतिक मूल्यों, अनुशाशन, आत्मनिर्भर/स्वालंबी  बनाने हेतु तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीस दिसंबर से पांच जनवरी तक चले इस कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा विकास समिति के सचिव श्री प्रमोद गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि जनता बालिका जूनियर हाईस्कूल नया गांव  के प्रबंधक श्री खुशाल सिंह राणा और पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री राजेंद्र पुरोहित ने अपने वक्तव्यों में स्वयं सेवी छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और जीवन में कठोर परिश्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जीडी सेमवाल तथा  वरिष्ठ अध्यापक गण  में श्री उपेन्द्र पुरोहित, श्री सुभाष चंद्र जसोला, श्री दिलीप कुमार जी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments