Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडएनएसई देगा 5हजार युवाओं को स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग

एनएसई देगा 5हजार युवाओं को स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा है कि एक दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड की लांचिंग की थी, उसे अच्छा रिस्पांस मिला है, कई जगह से इसकी फ्रेंचाईजी के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए हैं। मुख्य सचिव ने समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनने की भविष्यवाणी की थी, वो अब सच साबित हो रही है। अब प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को वैडिंग डेस्टिनेशन बनाने का नारा दिया है, इसके बाद से उत्तराखंड की तमाम ऐसी लोकेशन पर कारोबार में तेजी देखी जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि समिट तैयारी के क्रम में प्रदेश सरकार ने गत छह माह में 30 नई पॉलिसी तैयार की हैं। उद्योगों के लिए छह हजार एकड़ लैंड बैंक तैयार रखा गया है, जिस कारण तत्काल भूमि आवंटन किया जा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में ना सिर्फ सस्ती बिजल और कानून व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है, बल्कि यहां श्रमिक असंतोष जैसी घटनाएं नहीं होती हैं। इस कारण उत्तराखंड निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है, इस समिट से पहले ही 17 प्रतिशत एमओयू पर जमीन पर काम प्रारंभ हो चुके हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments