Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबिना लाइसेंस चल रही 119 मीट की दुकानों को नोटिस

बिना लाइसेंस चल रही 119 मीट की दुकानों को नोटिस

देहरादून। अवैध पशु कटान की शिकायत पर दून पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान 442 मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। लाइसेंस नहीं मिलने पर 119 दुकानों के चालान काटे गए। एसएसपी अजय सिंह की ओर से सभी थाना प्रभारियों को इस बाबत आदेश दिए गए थे। पुलिस ने दुकानदारों को निर्धारित समय में लाइसेंस बनाने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण में 88 मीट की दुकानें बंद मिली, जबकि कुछ में सफाई व्यवस्था बेहद खराब थी। लिहाजा, ऐसी 27 दुकानों का पुलिस एक्ट में चालान कर 6750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं, दुकानों में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन नहीं मिलने पर 17 दुकानदारों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अवैध रूप से चल रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments