विकासनगर। चकराता बस स्टैंड पर छावनी परिषद द्वारा नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट का शनिवार को लोकार्पण किया गया। सेल्फी प्वाइंट पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोकार्पण समारोह में कैंट प्राइमरी स्कूल के बालक-बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी टीकाराम शाह और सीईओ आरएन मंडल ने फीता काट कर किया। पूर्व दर्जाधारी ने कहा कि चकराता पूरे जौनसार बावर का केंद्र बिंदु होने के साथ ही प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। हजारों लोग चकराता के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने यहां आते हैं। इस सेल्फी प्वाइंट ने यहां की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। कहा यह प्वाइंट क्षेत्रवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कैंट बोर्ड और प्रशासन का उद्देश्य चकराता को एक सुंदर कैंट के रूप में विकसित करना है। जल्द ही कैंट क्षेत्र को कूड़ा मुक्त किया जाएगा और आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। इस दौरान अनिल चांदना, अनुभा विश्वास मंडल, पंकज जैन, तीर्थ कुकरेजा, गोपाल तोमर, संदीप जोशी, शेखर धीमान, सुधांशु साध, कुलदीप चौहान, अरविंद कोठारी, गुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on
[…] ये भी पढ़ें: नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट क… […]