Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नवनियुक्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने...

भाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नवनियुक्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने की विधायक पुंडीर से भेंट

देहरादून। भाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी  के नेतृत्व में नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष अनूप सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज धीमान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राशिद खान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विशाल कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जसवंत सिंह,  नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज रतूड़ी समेत मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में भेंट की।  विधायक पुंडीर ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों एवम पदाधिकारियों को माला पहनाई और  मिठाई खिलाकर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।  विधायक ने इस दौरान सभी पदाधिकारियों से एक साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने हेतु आह्वाहन किया।   इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रमा थापा, प्रदीप जोशी, विजय बिष्ट शैलेश थापली, मंडल महामंत्री निखिल गुसाईं, संदीप धनई, मंडल मंत्री नीरज नेगी अरविंद रावत, हनुमान कंडवाल, सुरजीत वीरेंद्र रावत, मंडल कोषाध्यक्ष विनोद पाल, मंडल मीडिया प्रभारी वीके शर्मा, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण पंवार, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments