Sunday, June 29, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरानी लक्ष्मीबाई शाखा की नई कार्यकारणी गठित

रानी लक्ष्मीबाई शाखा की नई कार्यकारणी गठित

देहरादून। रानी लक्ष्मीबाई शाखा भारत विकास परिषद पश्चिम प्रांत एन सी आर-1 के  पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक का आयोजन शोभा सिंह के आवास पर किया गया। बैठक का उद्देश्य  रानी लक्ष्मीबाई शाखा की  सन् 2023-24  के  संचालन हेतु नयी कार्य कारिणी का चुनाव करना था। प्रांत के निर्देशानुसार शाखा का चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी    रोहित कोचगवे (प्रांतीय कोषाध्यक्ष)  के देखरेख में प्रारंभ किया गया।  सर्व प्रथम चुनाव अधिकारी ने  चुनाव का महत्व बताया तथा नियम के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया।  चुनाव अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले महिला संयोजिका का चुनाव का चुनाव होगा। शाखा सदस्य सीता देवी जुयाल ने महिला संयोजिका पद के लिए आशा गुरुंग का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन  सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से किया।

दूसरे चरण में अनिता थापा ने कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु राणा का नाम प्रस्तावित किया।  जिसका अनुमोदन प्रथम अनिता शाह व दूसरा अनुमोदन बिमला देवी ने किया।

तीसरे चरण में  सुरेंद्र सिंह  ने सचिव पद के लिए  डा. कृष्णा उपाध्याय  का नाम प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन प्रथम  वीनिता कुलसारी  व दूसरा अनुमोदन   सोहन सिंह  ने किया।

चुनाव अधिकारी रोहित कोचगवे ने कहा कि अब आप लोग एक बहुत जिम्मेदारी वाले पद का चुनाव करने जा रहे हैं, अध्यक्ष पद के लिए आप  ऐसे सदस्य का नाम प्रस्तावित करें जो इस पद की गरिमा बनाये रखने  में सक्षम हो। तब उपस्थित सदस्यों ने एक मत से अपनी इच्छानुरूप   ठाकुर धर्म पाल सिंह  ने अध्यक्ष पद हेतु शोभा सिंह का नाम प्रस्तावित किया।  तालियों गडगडाहट में कुसुम सकलानी  ने अध्यक्ष पद हेतु  शोभा सिंह के पक्ष में प्रथम अनुमोदन किया तथा  सोहन सिंह ने दूसरा अनुमोदन दिया।  चुनाव के अंत में  चुनाव अधिकारी   रोहित कोचगवे  ने चयनित पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया तथा चुनाव का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सन् 2023-24 के लिए रानी लक्ष्मीबाई शाखा  के चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पर  शोभा सिंह, सचिव पद पर डा.  कृष्णा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु राणा तथा महिला संयोजिका के पद पर आशा गुरुंग चयनित की गई। इस चुनाव  कार्य क्रम में शाखा के 25  सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नयी कार्य कारिणी के पदाधिकारियों को माला पहना कर चुनाव अधिकारी  ने सम्मानित किया अंत में जलपान करने के पश्चात आयोजन की समाप्ति की घोषणा की गई।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments