देहरादून। उत्तराखंड की नौनी संस्था ने शुक्रवार को सहारनपुर चौक स्थित होटल में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही 80 महिलाओं का स्वास्थ्य भी जांचा। मुख्य अतिथि यूसीएफ की एमडी रमिंद्री मंद्रवाल ने इस पहल को खास बताया। कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। विशिष्ट अतिथि लोकगायिका रेखा धस्माना उनियाल ने कार्यक्रम में अपनी आवाज से लोकसंस्कृति को बुलंद किया। कार्यकम में डॉ.रानू शर्मा, डॉ.सलोनी गुप्ता, डॉ.कीर्ति उनियाल, डॉ.चिंतन देसाई ने स्वास्थ्य जांच की। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष नलिनी गुसाईं, कोषाध्यक्ष प्रियंका गिरी, मोनिका डोभाल, शकुंतला गोसाईं, चंद्रकांत पुरोहित मौजूद रहे।

