Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआम जनता के लिए खुला रहेगा सर्वे चौक स्थित राष्ट्रीय सर्वे संग्रहालय

आम जनता के लिए खुला रहेगा सर्वे चौक स्थित राष्ट्रीय सर्वे संग्रहालय

देहरादून। सर्वे चौक स्थित राष्ट्रीय सर्वे संग्रहालय अब आम जनता के लिए खुला रहेगा। 10 जून से यहां कोई भी निशुल्क संग्रहालय देखने जा पाएगा। पहले विशेष अनुमति लेनी होती थी। ज्योडीय एवं अनुसंधान शाखा निदेशक से जारी आदेश के बाद शनिवार को इस संग्रहालय को सभी के लिए खोलने का फैसला लिया गया। ईसी रोड पर सर्वे चौक के निकट स्थित सर्वे संग्रहालय को दस जून के बाद सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सुबह दस से दोपहर एक बजे और दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे खोला जाएगा। प्रभारी मुख्य मानचित्रकार सोमनाथ ने बताया कि इस संग्रहालय में सर्वे के ढाई सौ साल के ऐतिहासिक काम एवं उपकरणों को देखा जा सकता है। एंट्री निशुल्क है। अभी तक यह साल में सिर्फ एक दिन विज्ञान दिवस के मौके पर सार्वजनिक रूप से खुला रहता था। बाकी दिनों में संग्रहालय देखने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ती थी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments