Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनएसी बस और रेल के थर्ड ऐसी कोच में सफर करेंगे राष्ट्रीय...

एसी बस और रेल के थर्ड ऐसी कोच में सफर करेंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी

देहरादून। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ी अब वातानुकूलित बस या ट्रेन के थर्ड ऐसी कोच में यात्रा कर सकेंगे। सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय खिलाडियों की सुविधाओं में इजाफा करने के आदेश कर दिया है। आर्या ने बताया कि पहले राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था। इसके साथ ही प्रतिदिन भोजन भत्ता और अन्य खर्च की राशि को बढ़ा दिया गया है। पहले किराए के साथ आयोजन स्थल की यात्रा अवधि और वापसी के लिए प्रति 24 घंटे के लिए 150 रुपये भोजन भत्ते के रूप में दिए जाते थे। साथ ही सौ रूपये अन्य खर्च के लिए दिए जाते थे।अब भोजन भत्ते को 150 से बढाकर 250 रुपये कर दिया गया है।आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल विभाग ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाए हैं। खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना,आउट ऑफ टर्न जॉब,सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments