विकासनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सेलाकुई द्वारा वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक ने पौधा रोपित किया व कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजनों को संबोधित कर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता रैली में भी प्रतिभाग किया और स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक ने कहा प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हमारी संस्कृति भी है और दायित्व भी। उन्होंने सभी को एक साथ मिलकर प्राणी मात्र के कल्याण के लिए पेड़ लगाने व पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने हेतु आह्वान किया। इस दौरान विधायक ने सेलाकुई में ही एमडीडीए के माध्यम से नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आरके चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, कैप्टन सुरजीत सिंह नखोलिया, भगत सिंह राठौर, सुखदेव फरस्वान, खड़ग सिंह, नरगिस कश्यप, विनोद पाल, ट्रक यूनियन और इंडस्ट्रियल संघ के सदस्यगण भी मौजूद रहें।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on