Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकला नगर...

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार ने शुक्रवार को साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज के 556 वां पावन प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया। मौके पर नगर कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। नगर कीर्तन शहर के प्रमुख हिस्सों से होकर लिटन रोड गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास में पहुंचा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा पटेलनगर से अरदास के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर फूलो से सजी पालकी साहिब में विराजमान करने के साथ शुरू हुआ। जो सहारनपुर चौक, लक्खीबाग पुलिस चौकी, दर्शनी गेट, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, सुभाष रोड होकर देर शाम को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास पहुंचा। नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण पंज प्यारे, गतका पार्टि, जनता बैंड, शबद गायन करते गुरुद्वारों के जत्थे, सड़क की सफाई करते श्रद्धालु, पंज प्यारों की वेषभूषा में सजे धजे स्कूली बच्चे, जगह जगह लगे जलपान स्टॉल, प्रसाद वितरण की सेवा कर रहे सेवादार से। नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। सड़क से पत्तल, डोने कचरे की सेवा सेवादारों के जिम्मे थी। वे यातायात व्यवस्था में पुलिस की भी मदद कर रहे थे। पांच नवंबर को रेसकोर्स में होगा कीर्तन समारोह मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को शहाना कथा कीर्तन समारोह अपराह्न तीन बजे से रेसकोर्स के गोविंद नगर गुरुद्वारे के पंडाल में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। शाम का दीवान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में सजेगा। दरबार श्री अमृतसर के रागी जत्थे संगत को निहाज करेंगे। ये रहे मौजूद मौके पर अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, देवेन्दर सिंह भसीन, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, दलबीर सिंह, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह, अरविन्दर सिंह, परनीत सिंह, बलबीर सिंह साहनी, गुरविंदर पाल सिंह सेठी, ईश्वर सिंह, जीएस बिंद्रा, अमनदीप सिंह, संतोख सिंह रंधावा, दलबीर सिंह कलेर, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह चानना, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह मोठी, गुरुद्वारा पटेलनगर के प्रधान हरमिंदर सिंह, महासचिव जगजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments