देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन (जेयूसी) ने जिला प्रशासन और पुलिस से मुकेश चंद्राकर की अस्थियों के साथ हुई अमानवीय घटना पर रोष व्यक्त करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यूनियन ने परिवार को एक करोड़ रुपये की तत्काल सहायता राशि देने की भी अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश चंद्राकर के परिजन जब मुक्तिधाम पहुंचे, तो अस्थि कलश गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद कलश 50 मीटर दूर टूटा हुआ पाया गया, और अस्थियां बिखरी हुई थीं। इस घटना ने मृतक के परिजनों और यूनियन के सदस्यों को गहरे सदमे में डाल दिया।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल ने इसे अमानवीय और असहनीय घटना बताते हुए कहा कि यह कृत्य बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पत्रकारों के बीच गहरा आक्रोश है, और यूनियन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।
यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं न केवल परिवार को आघात पहुंचाती हैं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। जेयूसी ने प्रशासन से मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
मुकेश चंद्राकर की अस्थियों के साथ दुर्व्यवहार, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने की जांच और सहायता की मांग
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

