मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने जान माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा द्वारा कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कुछ दिनों पहले कॉलेज भूमि पर सड़क बनाने व पेड़ों को काटे जाने का मामला उनके द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष के सहयोगियों द्वारा लगातार उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इस संबंध में उनके द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान लगभग 70 से 80 पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिजनों को भी फोन कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की जान माल की हानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष और उनके सहयोग की होगी l एसएसआई सत्येंद्र भाटी ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

