Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडडोईवालासांसद डॉ.निंशक ने रेल मंत्री को पत्र लिख किया अनुरोध, कहा- ...

सांसद डॉ.निंशक ने रेल मंत्री को पत्र लिख किया अनुरोध, कहा- दो मिनट के लिए डोईवाला स्टेशन पर भी रुके नंदादेवी और जनशताब्दी एक्सप्रेस

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने जनशताब्दी और नंदादेवी एक्सप्रेस को दो मिनट के लिए डोईवाला स्टेशन पर रोकने का अनुरोध किया है। सांसद डॉ. निशंक ने यह अनुरोध डोईवाला क्षेत्र के सामाजिक अजय कुमार की मांग पर किया है। पत्र में डॉ. निशंक ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इस क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है। नंदादेवी और जनशताब्दी एक्सप्रेस डोईवाला स्टेशन से होकर आवाजाही करती है। लेकिन इस क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों से सफर करने के लिए बीस से तीस किमी दूर हरिद्वार या देहरादून जाना पड़ता है। उन्होंने रेल मंत्री से दोनों ट्रेनों को डोईवाला स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रोके जाने का अनुरोध किया है। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने सांसद डॉ. निशंक का आभार जताया है। बताया कि यदि ट्रेनों का डोईवाला स्टेशन पर ठहराव होता है तो इससे बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments